मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

भारत-पाक तनाव के बीच सऊदी विदेश मंत्री की भारत यात्रा, एस जयशंकर से की खास बातचीत

भारत-पाक तनाव के बीच सऊदी विदेश मंत्री की भारत यात्रा, एस जयशंकर से की खास बातचीत

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अल जुबेर भारत के दौरे पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, यह दौरा पहले से तय था। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान भारत की आतंकवाद के खिलाफ कड़ी नीति और इसके प्रति देश के स्पष्ट रुख पर चर्चा हुई।

इसी दौरान एक बड़ी सैन्य कार्रवाई में भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य भी मारे गए। इसके बाद मसूद अजहर ने एक बयान जारी कर दुख जताया और भारत को धमकी दी। इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार से गोलाबारी और शेलिंग शुरू कर दी, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

उधर, इजरायल में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति पर चलता है। पोस्ट में बताया गया कि पिछले दस वर्षों में सीमा पार से होने वाले आतंकी हमलों में 350 से अधिक निर्दोष भारतीयों की जान गई है, जबकि 600 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। साथ ही यह भी कहा गया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और इजरायल एक साथ हैं।

इजरायल में भारत के राजदूत रियुवेन अजार ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि आतंकवादियों को यह जान लेना चाहिए कि मासूम लोगों के खिलाफ उनके घृणित अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, और उन्हें छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी।

Share This
अगला लेख → दिल्ली एयरपोर्ट पर 90 फ्लाइट्स कैंसिल, भारत-पाकिस्तान के बीच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun