मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

पंजाब के CM भगवंत मान का साफ संदेश: पंजाब धर्म के नाम पर नहीं बंटेगा

पंजाब के CM भगवंत मान का साफ संदेश: पंजाब धर्म के नाम पर नहीं बंटेगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में धर्म की राजनीति करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पंजाब के लोग इसमें कभी नहीं उलझेंगे। बठिंडा में जिला लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद प्रेस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर मुद्दा भड़काने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो की फोरेंसिक जांच में यह साबित हो चुका है कि उसमें “गुरु” शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को पंजाब से कोई वास्तविक दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा को सिख गुरुओं से इतना ही प्रेम है, तो फिर गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पार्टी के बड़े नेता पंजाब क्यों नहीं पहुंचे। मान के मुताबिक, प्रधानमंत्री को कार्यक्रम में बुलाने के लिए लगातार समय मांगा गया, लेकिन वह नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा इस तरह के मुद्दे उछालकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।

भगवंत मान ने इस दौरान कांग्रेस और अकाली दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा—तीनों एक जैसी भाषा बोल रहे हैं और उनका मकसद सिर्फ आम आदमी पार्टी (AAP) की आलोचना करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कभी एक मुद्दे पर, कभी दूसरे मुद्दे पर पंजाब को आपस में लड़ाने की कोशिश करती है, लेकिन जब जनता विरोध करती है तो पार्टी खुद ही पीछे हट जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत बिट्टू जैसे नेताओं से भी गलत बयान दिलवाने की कोशिश की जाती है, लेकिन पंजाब की जनता समझदार है और धर्म के नाम पर कभी नहीं बंटेगी।

अकाली दल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने कृषि कानूनों और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को केंद्र के हवाले करने जैसे मुद्दों पर सहमति दी थी, लेकिन जब विरोध हुआ तो उन्होंने भी यू-टर्न ले लिया। मान ने दोहराया कि वह हमेशा पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए लड़ते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वह 15 तारीख को अकाल तख्त साहिब जरूर जाएंगे और अपना पक्ष रखेंगे। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अब सरकार सड़कों, पुलों और जनहित के कामों का उद्घाटन कर रही है, लेकिन विपक्षी नेताओं का मानसिक संतुलन इस कदर बिगड़ गया है कि कहीं उनके लिए अलग से सरकारी पागलखाना न खोलना पड़े।

विकास के मुद्दे पर बात करते हुए भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब अब शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बन चुका है। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए बहुस्तरीय योजना पर काम हो रहा है, जिसके सकारात्मक नतीजे जल्द सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बठिंडा की झीलों को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Share This
अगला लेख → भगवंत मान — शिक्षा और रोजगार से बदलाव की राजनीति का चेहरा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,999 +71 (+0.09%)
निफ्टी 24,354 +37 (+0.15%)
मौसम
22°C
Patchy light rain
💧 95% 💨 6 km/h
Dehradun