मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

दिल्ली में चोरियों का गिरोह पकड़ा गया, MP से आकर दिन में रैकी, रात में चोरी करते थे

दिल्ली में चोरियों का गिरोह पकड़ा गया, MP से आकर दिन में रैकी, रात में चोरी करते थे

दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह खासतौर पर बंद पड़े घरों को निशाना बनाकर कीमती सामान और नकदी की चोरी करता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह (41), अनिल सिंह (32) और कीर्तन सिंह (24) के रूप में हुई है। तीनों पेशे से ताला-चाबी बनाने का काम करते थे और अपनी इसी कारीगरी का इस्तेमाल चोरी के लिए करते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 9 दोपहिया वाहन, सोने-चांदी के आभूषण और नकद समेत बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया गया है। तीनों आरोपी इंदौर, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

इस गिरोह का खुलासा उस वक्त हुआ जब 20 अप्रैल को दिल्ली के विजय विहार क्षेत्र में एक घर से 50,000 रुपये नकद और सोने के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मुखबिरों को लगाया गया और संदिग्धों की तलाश की गई। जांच में मिले सुराग पुलिस को महिपालपुर स्थित एक होटल तक ले गए। वहां करीब 50 होटलों की तलाशी लेने के बाद 28 अप्रैल को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी हर महीने दिल्ली आते थे और करीब दो हफ्ते तक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वे महिपालपुर में होटल का कमरा लेकर दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात में स्थानीय दोपहिया वाहन चुराकर चोरी को अंजाम देते थे। वे अक्सर एक ही रात में 10 से ज्यादा घरों में सेंध लगाते थे और फिर चोरी का माल लेकर मध्य प्रदेश लौट जाते थे।

बरामद माल में 22,000 रुपये नकद, सोने की 10 चूड़ियां, दो हार, नौ अंगूठियां, सात जोड़ी झुमके और चार सोने की चेन शामिल हैं। इनके पास से ताले तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक विशेष उपकरण भी मिला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरजीत पर पहले से ही शस्त्र अधिनियम सहित 10 मामले दर्ज हैं, जबकि अनिल और कीर्तन के खिलाफ भी मध्य प्रदेश में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share This
अगला लेख → नैनीताल: साम्प्रदायिक हिंसा की चिंगारी, बुजुर्ग शख्स ने किया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun