देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 68 लाख के पार,24 घंटे में आए 78 हजार नए केस
नई दिल्ली – देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 लाख के पार हो गई है. इनमें से एक लाख से जयादा लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 2 हजार हो गई और कुल 58 लाख 27 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 78,524 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 83,011 मरीज ठीक भी हुए हैं. हालांकि 971 मरीजों की जान भी चली गई.
ICMR के मुताबिक, 7 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8 करोड़ 34 लाख 65 हजार 975 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख 94 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.