मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

पक्की नौकरी का झांसा देकर स्कूल मैनेजर ने शिक्षिका के साथ किया धोखा, चार पर मामला दर्ज

पक्की नौकरी का झांसा देकर स्कूल मैनेजर ने शिक्षिका के साथ किया धोखा, चार पर मामला दर्ज

मैनपुरी, यूपी में एक अस्थायी शिक्षिका के साथ बड़ा धोखा हो गया। उसे स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्कूल के प्रबंधक और उसके सहयोगियों ने 18 लाख रुपये ठग लिए। शिक्षिका का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

मामला मैनपुरी की रहने वाली सोनम पत्नी स्व. ललितमोहन यादव का है, जो अपनी दो बेटियों की परवरिश के लिए सच्‍चिदानंद जूनियर हाईस्कूल, खानपुर, सौरिख (जनपद कन्‍नौज) में अस्थायी शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। विद्यालय के तत्कालीन प्रबंधक जयवीर सिंह (पुत्र वंशलाल) ने उन्हें स्थायी शिक्षिका बनाने का भरोसा देकर 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। इस दौरान उसका बेटा समीर और दो अन्य लोग – अतुल (पुत्र संतोष, निवासी धीरपुर, मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद) और दीपक (पुत्र रामौतार, निवासी बगिया, थाना बेवर) भी शामिल थे।

6 अगस्त 2021 को शिक्षिका को एक नियुक्ति पत्र सौंपा गया, लेकिन जब उसने जांच करवाई तो वह फर्जी निकला। वेतन न मिलने और ठगी का एहसास होने पर जब शिक्षिका ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी धमकी देने लगे। एसपी से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने चारों आरोपियों – जयवीर, समीर, अतुल और दीपक – के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।जांच जारी है, और पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → 2002 के बाद पहली बार, इजरायली टैंकों ने वेस्ट बैंक में की घु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 86% 💨 7 km/h
Dehradun