मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पांच दिन से लापता युवक की निर्मम हत्या, सिर और शरीर अलग-अलग स्थानों पर मिले

पांच दिन से लापता युवक की निर्मम हत्या, सिर और शरीर अलग-अलग स्थानों पर मिले

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच दिनों से लापता युवक का शव दो अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि युवक का धड़ खैरी गांव के खेत में मिला, जबकि उसका सिर नाई पुरवा गांव के पास पाया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दत्त नगर निवासी इंद्रभान उर्फ छोटू सिंह (25) के रूप में हुई है, जो पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार शाम ग्रामीणों को खेत में बोरे में बंद एक शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शव को बोरे में भरकर फेंका गया था

नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि शव के टुकड़े दो अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए। युवक का धड़ गेहूं के खेत में मिला, जबकि उसका सिर कुछ दूरी पर नाई पुरवा गांव के पास पड़ा था। हत्यारों ने बेरहमी से हत्या करने के बाद शव को बोरे में डालकर खेत में फेंक दिया था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Share This
अगला लेख → प्रेमी संग शादी करना चाहती थी बेटी, मां ने दी मंजूरी; पिता औ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun