मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

किसानों को राहत! हिमाचल प्रदेश में अब गाय-भैंस का दूध ₹6 प्रति लीटर महंगा, नई दरें जारी

किसानों को राहत! हिमाचल प्रदेश में अब गाय-भैंस का दूध ₹6 प्रति लीटर महंगा, नई दरें जारी

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य का बजट 2025 पेश करते हुए किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए कई अहम घोषणाएँ की हैं। किसानों को राहत देते हुए गाय और भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अब गाय के दूध की कीमत 45 रुपये से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध की कीमत 55 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

    अनाज और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि

    • प्राकृतिक मक्की का MSP 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया गया।
    • प्राकृतिक गेहूं का MSP 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये किया गया।
    • कच्ची हल्दी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया।

    बजट की प्रमुख घोषणाएँ

     हमीरपुर में स्पाइस पार्क का निर्माण किया जाएगा। पूर्व यूपीए सरकार के समय नादौन की बड़ा पंचायत में इस पार्क की आधारशिला रखी गई थी, जिसे भाजपा सरकार के दौरान निरस्त कर दिया गया था। अब राज्य सरकार इसे खुद बनाएगी।
     20,000 से अधिक मछुआरों और मछली पालकों को राहत – अब रॉयल्टी 15% से घटाकर 7.5% की जाएगी। साथ ही, नई नाव खरीदने पर सरकार सब्सिडी प्रदान करेगी
     पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण योजना – महिला मंडलों और युवक मंडलों को सालाना 2.40 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
     कांगड़ा जिले को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा।
     नए वित्तीय वर्ष में 3000 करोड़ रुपये के खर्च का प्रावधान किया गया है।
     बल्ह एयरपोर्ट के मुद्दे को एयरपोर्ट अथॉरिटी के समक्ष उठाया जाएगा
     नादौन में वेलनेस और राफ्टिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे
     युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना शुरू की जाएगी।
     3000 डीजल टैक्सियों को ई-टैक्सी और ई-रिक्शा में बदला जाएगा
     1000 नए बस रूट युवाओं को आवंटित किए जाएंगे
     हमीरपुर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में ई-वाहन दिए जाएंगे
     बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के मानदेय में बढ़ोतरी – अब चेयरमैन को 12,000 रुपये, जबकि वाइस चेयरमैन को 9,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
     मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी में 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और उनके विकास के लिए नई योजनाएँ लागू की जाएँगी।

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएँ

    • 37,000 नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन में शामिल किया गया और इसके लिए 67 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रावधान किया गया।
    • 40% या उससे अधिक दिव्यांगता होने पर भी पेंशन की सुविधा मिलेगी।
    • इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

    यह बजट हिमाचल प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।

    Share This
    अगला लेख → पांच दिन से लापता युवक की निर्मम हत्या, सिर और शरीर अलग-अलग …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
    निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
    मौसम
    22°C
    Partly Cloudy
    💧 89% 💨 5 km/h
    Dehradun