मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

पीलीभीत- भाजपा विधायक ने किसान को कहे अपशब्द,हुआ बवाल

पीलीभीत- भाजपा विधायक ने किसान को कहे अपशब्द,हुआ बवाल

पीलीभीत – योगी सरकार जहां एक तरफ किसानों के धान का वाजिब मूल्य मिलने के लिए सरकारी सेंटरों पर धान तौल की कड़ी मशक्क्त कर रही है तो वहीं बीजेपी विधायक पर किसानों से अभ्रदता का आरोप लगा है आरोप है कि पीलीभीत में बीजेपी के विधायक ने एक किसान को दलाल कहकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। विधायक की बात सुनकर किसान उनकी गाड़ी के आगे लेट गया और फूट फूटकर रोने लगा। जिससे अन्य किसान आग बबूला हो गए और विधायक की गाडी को घेर लिया और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीएम ने किसानो के बीच से विधायक को बामुश्किल निकाला और किसानों को समझा बुझाकर शांत किया हेै।

मामला पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र की घनश्यामपुर मंडी समिति का है जहां पर किसान कुलविंदर सिंह अपना धान तुलवाने को लेकर कई दिनों से मंडी में पड़े हुए थे। आज जब बीजेपी के बीसलपुर विधान सभा के विधायक रामसरन वर्मा मंडी समिति में औचक निरीक्षण करने पहुंचे तभी वहां किसान कुलविंदर सिंह की किसी बात को लेकर विधायक से कहासुनी हो गई। किसानों का आरोप है की किसान कुलविंदर सिंह से विधायक ने दलाल कह दिया, इसी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। सभी किसान एकजुट होकर बीजेपी विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। किसान कुलविंदर सिंह विधायक की गाड़ी के आगे लेट गया और बुरी तरह फूट-फूट कर रोने लगा स्थानीय पुलिस और एसडीएम पहुंच गए किसान को बमुश्किल समझा कर मामला शांत हुआ।

Share This
अगला लेख → प्रधानमंत्री ने की मन की बात,कहा की सैनिकों के नाम एक दीया ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun