मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

प्रधानमंत्री मोदी ने रायसीना डायलॉग का शुभारंभ किया, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे

प्रधानमंत्री मोदी ने रायसीना डायलॉग का शुभारंभ किया, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 17 मार्च को रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टफर लक्सन भी उनके साथ मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कुल 125 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री भी इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। क्रिस्टफर लक्सन इस आयोजन के मुख्य अतिथि हैं, जबकि कई अन्य देशों के विदेश मंत्री भी इसमें भाग लेने आए हैं। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 17 से 19 मार्च तक चलेगा।

इस साल रायसीना डायलॉग का यह 10वां संस्करण है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में करीब 125 देशों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इनमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य अधिकारी, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान और प्रमुख विचारक संस्थाओं से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस विचार-विमर्श में 20 देशों के विदेश मंत्री भाग लेंगे।

Share This
अगला लेख → मनरेगा में महिलाओं के लिए घूंघट हटाने की जरूरत क्यों? संसद म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun