मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बड़ी राहत ! फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा जाने में अब सिर्फ 30 मिनट, 11 साल पुरानी परेशानी समाप्त

बड़ी राहत ! फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा जाने में अब सिर्फ 30 मिनट, 11 साल पुरानी परेशानी समाप्त

    ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ने वाले मंझावली पुल परियोजना में आ रही अड़चन अब दूर हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी, लेकिन जमीन अधिग्रहण से जुड़ी दिक्कतों के कारण काम रुका हुआ था। अब सरकार ने इस परियोजना के लिए 25.62 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है, जिससे आगे की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है और अगले सप्ताह तक इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिलान्यास के 11 साल बाद जमीन अधिग्रहण को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।

    फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात को आसान बनाने के लिए इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच सफर करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है, लेकिन पुल बनने के बाद यह समय घटकर मात्र 20 से 25 मिनट रह जाएगा। यमुना नदी पर बने इस पुल की लंबाई 630 मीटर है और यह चार लेन का होगा, जिससे आवागमन और सुगम हो जाएगा।

    इस परियोजना के तहत हरियाणा की ओर से निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि ग्रेटर नोएडा की तरफ यमुना नदी पार कर लगभग एक किलोमीटर तक सड़क भी बन चुकी है। हालांकि, पिछले 11 वर्षों से भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद के चलते इस परियोजना का कार्य अधर में लटका था। प्रशासन को पुल से जुड़ी सड़क के निर्माण के लिए 6.5 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करना था, लेकिन किसानों से सहमति न बनने के कारण यह कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

    अब इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जनवरी 2025 में प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बन गई थी, जिसके बाद 12 मार्च को जिला प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित नोटिस जारी कर दिया। प्रशासन ने 40 किसानों की सूची सार्वजनिक कर दी है और उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया गया है। इसके बाद, प्रशासन किसानों के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तुरंत आगे बढ़ाएगा।

    अब इस पुल के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे दोनों शहरों के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

    Share This
    अगला लेख → राम मंदिर से आया रिकॉर्ड टैक्स, सरकार को मिला बड़ा लाभ

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 97% 💨 4 km/h
    Dehradun