मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

भगदड़ के चलते महाकुंभ जाना मुश्किल, बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रयागराज में बंद

भगदड़ के चलते महाकुंभ जाना मुश्किल, बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रयागराज में बंद

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद अब वहां पहुंचना और भी कठिन हो गया है। प्रयागराज जाने वाले वाहनों को विभिन्न जिलों में रोक दिया गया है, और बाहरी गाड़ियों के लिए शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। बाहरी जिलों से प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है।

भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, कौशांबी और जौनपुर में पुलिस प्रशासन की टीमें वाहनों को रोककर वापस भेज रही हैं। वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले यात्री भदोही के बाबूरसाय में फंसे हुए हैं, जिससे वहां कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है और हाईवे के एक तरफ की पूरी लेन ठप हो गई है। वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में रखौना रिंग रोड के पास भी प्रयागराज जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है।

जौनपुर से वाराणसी होकर प्रयागराज जाने वाले वाहनों को बाबतपुर इलाके में रोककर वापस भेजा जा रहा है। बाबतपुर चौकी प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। इसके चलते बाबतपुर चौराहे और बसनी-बड़ागांव हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। जौनपुर-वाराणसी मार्ग पर भी यही स्थिति बनी हुई है। इसी तरह, वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में गुड़िया गांव के पास भी बैरिकेडिंग कर गाड़ियों को रोका जा रहा है।

भदोही के एसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने जानकारी दी कि प्रयागराज जिला प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद भदोही में बुधवार तड़के तीन बजे से ही हाईवे पर वाहनों को प्रयागराज जाने से रोका जा रहा है। जिले में बनाए गए पांच होल्डिंग क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है, जहां भोजन, नाश्ता, स्नान और ठंड से बचने के उचित इंतजाम किए गए हैं। आगे की अनुमति मिलने पर ही श्रद्धालुओं को संगम की ओर बढ़ने दिया जाएगा। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारी व सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

Share This
अगला लेख → Mahakumbh Stampede: पीएम मोदी ने प्रयागराज हादसे पर किया ट्व…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun