मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मकर संक्रांति के अवसर पर गुड़ और तिल के लड्डू से शरीर को रखें गर्म , जाने इसकी सरल रेसिपी

मकर संक्रांति के अवसर पर गुड़ और तिल के लड्डू से शरीर को रखें गर्म , जाने इसकी सरल रेसिपी

ठंड के मौसम में गर्म तासीर वाली चीजें खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और सर्दी से बचाव में मदद करता है। दोनों की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर उन्हें खाने से आपको कई लाभ मिलते हैं। ये लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि शरीर को गर्मी भी प्रदान करते हैं और महीनों तक खराब नहीं होते। आप इन्हें एक बार बनाकर पूरे सर्दी के मौसम में खा सकते हैं। खाने के बाद एक लड्डू खाने से पाचन भी बेहतर होता है। अब जानते हैं गुड़ और तिल के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

गुड़ और तिल के लड्डू की रेसिपी:

  1. सामग्री तैयार करें: सबसे पहले तिल और गुड़ की आवश्यकता होगी। 250 ग्राम तिल और लगभग 400 ग्राम गुड़ लें। आप अपने स्वाद के अनुसार इनकी मात्रा में बदलाव कर सकते हैं। तिल को सफेद ही लें।
  2. तिल भूनें: तिल को अच्छी तरह से साफ करें और एक कढ़ाई में धीमी आंच पर भूनें। तिल जब भुन जाएं, तो उनका रंग हल्का ब्राउन हो जाएगा और चटकने की आवाज कम हो जाएगी।
  3. तिल को पीसें: तिल को ठंडा होने के बाद किसी प्लेट में निकाल लें और मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें। ध्यान रखें कि तिल का पाउडर न बनाएं, बल्कि दरदरा ही रखें। आप चाहें तो तिल को साबुत भी रख सकते हैं।
  4. गुड़ को पिघलाएं: अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच देसी घी डालकर उसमें गुड़ के टुकड़े डालें। गैस की आंच हल्की रखें और गुड़ को अच्छे से पिघलने दें। गुड़ पिघल जाने पर गैस बंद कर दें।
  5. लड्डू बनाएं: पिघले हुए गुड़ में तिल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

ये लड्डू सर्दियों में सेहत के लिए बेहतरीन होते हैं और ठंड से बचाव के लिए मददगार साबित होते हैं

Share This
अगला लेख → RPSC सीनियर टीचर 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होंगे इस द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun