मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

मध्य प्रदेश में भी ‘छावा’ का जलवा, CM मोहन यादव आज मंत्रियों-विधायकों संग देखेंगे

मध्य प्रदेश में भी ‘छावा’ का जलवा, CM मोहन यादव आज मंत्रियों-विधायकों संग देखेंगे

भोपाल: छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में भी इस फिल्म को लेकर लोगों में खासा जुनून है। इसी कड़ी में आज प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके मंत्रीमंडल के सदस्य इस फिल्म का विशेष शो देखेंगे।

आज शाम 7:30 बजे भोपाल स्थित लेक व्यू अशोका होटल के ओपन थिएटर में मुख्यमंत्री मोहन यादव, उनके मंत्री और विधायक छावा फिल्म का आनंद लेंगे। फिल्म के बाद सभी नेता एक साथ रात्रिभोज करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही मध्य प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर चुके हैं।

गोवा में भी टैक्स फ्री हुई ‘छावा’

गोवा सरकार ने भी फिल्म छावा को कर मुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी घोषणा की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि छत्रपति संभाजी महाराज के अद्वितीय साहस और बलिदान पर आधारित फिल्म ‘छावा’ को गोवा में टैक्स फ्री किया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म वीर संभाजी महाराज के शौर्य और बलिदान को प्रदर्शित करती है, जिन्होंने ‘देव, देश और धर्म’ की रक्षा के लिए मुगलों और पुर्तगालियों से संघर्ष किया था।

इसके अलावा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी छावा को टैक्स फ्री किए जाने के सुझाव का स्वागत किया था। उन्होंने फिल्म की ऐतिहासिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि जनता से उन्हें इस फिल्म के बारे में बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिली हैं। फडणवीस ने कहा, “हालांकि मैंने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है, लेकिन जो प्रतिक्रियाएं मिली हैं, उनसे यह स्पष्ट होता है कि इसमें इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया गया है।”

Share This
अगला लेख → यूपी की तरह अब दिल्ली में भी बनेगा 'एंटी-ईव टीजिंग स्क्वाड',…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun