मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

महाकुंभ मेले में फिर लगी भीषण आग, टेंट जलकर हुआ खाक, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

महाकुंभ मेले में फिर लगी भीषण आग, टेंट जलकर हुआ खाक, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार आग हरिहरानंद के टेंट में लगी, जिससे वहां ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

यह आग शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में लगी थी, जहां टेंट में आग तेजी से फैल गई। जैसे ही इसकी जानकारी प्रशासन को मिली, फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और तेजी से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार, दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया। खाक चौक थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने बताया कि ओल्ड जीटी रोड के तुलसी चौराहे के पास स्थित एक शिविर में आग लगी थी। अग्निशमन दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को काफ़ी हद तक बुझा दिया। इसके अलावा, अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This
अगला लेख → दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान दें! इस रूट पर मेट्रो …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun