मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पैंगोंग लेक के पास चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पैंगोंग लेक के पास चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

लद्दाखः भारत और चीन के बीच फिर झड़प की खबर आई है. बीती रात पैंगोग लेक के पास फिंगर एरिया में चीन के सैनिकों ने घुसपैठ करने की कोशिश की है. भारतीय सेना ने चीनी घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है.

दरअसल भारतीय सैनिकों ने दक्षिणी बैंक ऑफ पैंगॉन्ग त्सो झील पर चीन की घुसपैठ की कोशिश को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके चलते चीनी सैनिक अपने दुस्साहस में विफल हो गए.

बताया जा रहा है कि भारत-चीन के बीच अभी फ्लैग मीटिंग चल रही है. अधिकृत रूप से इस बात की जानकारी भारत सरकार की तरफ से दी जा चुकी है लेकिन क्या कोई हताहत हुआ है या किसी तरह का नुकसान हुआ है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मुहैया कराई गई है.

खबर मिली है कि कल रात चीन की तरफ से की गई घुसपैठ की कोशिश में किसी भारतीय सैनिक के हताहत होने की खबर नहीं है. भारतीय सेना के पीआरओ कर्नल अमन आनंद ने जानकारी दी है कि 29/30 अगस्त की रात को, पीएलए के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में चल रहे गतिरोध के दौरान सैन्य और राजनयिक व्यस्तताओं के दौरान आने वाली पिछली सर्वसम्मति का उल्लंघन किया और यथास्थिति को बदलने के लिए उत्तेजक सैन्य आंदोलनों को अंजाम दिया.

Share This
अगला लेख → कच्चे मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बच्चे घायल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun