मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मोगा में आज AAP की विशाल रैली: ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, केजरीवाल और चीमा करेंगे संबोधित

मोगा में आज AAP की विशाल रैली: ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, केजरीवाल और चीमा करेंगे संबोधित

पंजाब के मोगा जिले में आज आम आदमी पार्टी (AAP) की बड़ी राजनीतिक रैली आयोजित की जा रही है। यह रैली मोगा के गांव किल्ली चहलां में हो रही है और इसे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के तहत आयोजित किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने इसे नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान का अहम हिस्सा बताया है।

रैली को लेकर पहले संशय की स्थिति बनी हुई थी, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दिन से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं और इसी कारण रैली में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, शुक्रवार सुबह खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर स्थिति स्पष्ट की और रैली में शामिल होने की जानकारी दी।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मोगा के पास किल्ली चहलां गांव में आज आम आदमी पार्टी की विशाल रैली हो रही है और वह वहां कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिलेंगे। उनके इस संदेश के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

रैली को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की भी मौजूदगी रहेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस मंच से नशे के खिलाफ सरकार की नीति, अब तक की कार्रवाई और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से बात की जाएगी।

पंजाब में नशे का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक चिंता का विषय रहा है। ऐसे में ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के तहत आयोजित यह रैली राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी इसे जनजागरण और संगठनात्मक मजबूती दोनों के लिहाज से अहम कदम के रूप में पेश कर रही है।

Share This
अगला लेख → IND vs PAK: पाकिस्तान पर 61 रन की बड़ी जीत, भारत सुपर-8 में;…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun