शासन और तलवार के जोर से बलात्कार नहीं रोका जा सकता- विधायक सुरेंद्र सिंह
बलिया – हाथरस की घटना पर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के विधायक के बयान से विवाद विवाद खड़ा हो गया है. बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को चांदपुर में सपत्रकारों से बातचीत में कहा कि संस्कार से तो बलात्कार रुक सकता है, लेकिन शासन और तलवार से नहीं रोका जा सकता. सिंह के इस बयान की कांग्रेस ने निंदा की है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देर रात अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा,भाजपा और आरएसएस की ऐसी घटिया सोच के चलते ही उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित स्थान बन चुका है. बलात्कारी मानसिकता को बल देने वाले ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए.
हाथरस में नहीं हुआ रेप, विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा, माता-पिता अपनी जवान बेटी को सांस्कारिक वातावरण में रहने का तरीका सिखायें. हाथरस में दुष्कर्म नहीं हुआ था, इसकी पुष्टि लैब और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गयी है.