योगी सरकार का बड़ा फैसला , बच्चों की स्कूल वैन में लगेंगे सीसीटीवी कैमरा
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की ओर से एक नई पहल की गई है. स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने बच्चों के लिए स्कूल वैन में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए हैं. यह आदेश प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वरलू ने जारी किया है.
यह आदेश परिवहन विभाग के प्रधान सचिव ने जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक सीसीटीवी लगाने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है. इस आदेश का समय पर अनुपालन सुनिश्चित कराना स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ वैन मालिकों की भी जिम्मेदारी होगी.
सीसीटीवी लगने से बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी
अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी लगने से बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी. साथ ही स्कूल वैन पर भी नजर रखी जा सकेगी. साथ ही बच्चों के साथ होने वाली अप्रिय घटना भी रुकेगी। प्राइवेट स्कूल वैन और स्कूलों की प्राइवेट वैन में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।