मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Hit And Run New Law : देशभर के ट्रक ड्राइवरो की हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

Hit And Run New Law : देशभर के ट्रक ड्राइवरो की हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

हिट एंड रन मामलों पर केंद्र सरकार के नए कानून के प्रावधानों को लेकर देशभर के ट्रक ड्राइवर सोमवार से हड़ताल पर हैं। इसके चलते विभिन्न राज्यों में पेट्रोल-डीजल, सब्जियों जैसी जरूरी वस्तुओं की कमी देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 10 राज्यों से पेट्रोल-डीजल पंप ड्राई होने की खबरें आ रही हैं और यहां लोगों की लंबी कतारें भी देखी जा रही हैं.

जहां फल, सब्जियां, दूध, कृषि वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है, वहीं कई जगहों पर प्रशासन ने आपूर्ति बहाल करने के लिए ट्रांसपोर्टरों से संपर्क किया है. ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष अमृतलाल मदान ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों ने अभी तक हड़ताल की घोषणा नहीं की है. वहीं, इस पर फैसला मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में लिया जाएगा, फिलहाल ड्राइवर खुद ही गाड़ियां लेकर निकल रहे हैं. दूसरों को चलने की अनुमति नहीं है.

मप्र में ज्यादा असर वहीं, मप्र में एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय कालरा ने बताया कि प्रदेश में छह लाख ट्रक हैं। दो दिन से डेढ़ लाख ट्रक खड़े हैं. औपचारिक घोषणा से स्थिति और खराब हो सकती है. ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा कि देश में 95 लाख ट्रक हैं, लेकिन 30 लाख से ज्यादा चालू नहीं हैं।

Share This
अगला लेख → योगी सरकार का बड़ा फैसला , बच्चों की स्कूल वैन में लगेंगे सी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun