मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

योगी सरकार ने Asian Games में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया खास तोहफा

योगी सरकार ने Asian Games में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया खास तोहफा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब यूपी सरकार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली लड़कियों को डिप्टी एसपी बनाने जा रही है. इस खबर के सामने आने के बाद लड़कियों में उत्साह का माहौल है. उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कहा कि एक समय था जब लड़कियां घर से बाहर निकलने से डरती थीं, लेकिन अब माफिया बिल में छुपे हुए हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ टीपीनगर में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बेटियों को डिप्टी एसपी बनाया जाएगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार तीन करोड़ रुपये देगी. रजत पदक जीतने वालों को डेढ़ करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वालों को 75-75 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2017 से पहले राज्य की बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं. क्योंकि गैंगस्टर और अपराधी उन्हें परेशान करते थे. साथ ही कहा कि अब क्षेत्र की बेटियां नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. 2017 के बाद से क्षेत्र में न सिर्फ गैंगस्टर और माफिया पर लगाम लग गई है, बल्कि लड़कियां भी अब पढ़ाई के प्रति उत्साह दिखा रही हैं.

Share This
अगला लेख → एडवांस बुकिंग में फिल्म लियो की हुई बंपर कमाई , कमाए इतने क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun