मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील केस में ईडी के समन के बाद पैदल चलकर दफ्तर पहुंचे, पूछताछ जारी

रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील केस में ईडी के समन के बाद पैदल चलकर दफ्तर पहुंचे, पूछताछ जारी

हरियाणा में ज़मीन सौदे से जुड़े मामले में रॉबर्ट वाड्रा की परेशानी एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें समन भेजा है और पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है। यह मामला हरियाणा के शिकोहपुर में हुई ज़मीन डील और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है। ईडी की ओर से वाड्रा को यह दूसरा समन भेजा गया है। समन मिलते ही वाड्रा ईडी दफ्तर के लिए रवाना हो गए और पैदल ही दफ्तर पहुंचे। उनके साथ उनके बॉडीगार्ड्स और कई अन्य लोग भी पैदल चलते नजर आए। ईडी कार्यालय में प्रवेश करने से पहले उन्होंने वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। हालांकि, उनके समर्थकों को दफ्तर के बाहर ही रोक दिया गया।

ईडी के सामने पेश होने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “जब भी मैं जनता की आवाज उठाता हूं, ये लोग मुझ पर दबाव बनाते हैं और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं। मैं हर सवाल का जवाब देता हूं और आगे भी देता रहूंगा।”

मामला क्या है?

यह केस वर्ष 2018 से जुड़ा है। तौरू निवासी सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर 1 सितंबर 2018 को गुड़गांव के खेरकी दौला थाने में यह मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ‘स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी’ ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। इस केस में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी सह-आरोपी बनाया गया है। मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 (साजिश), 467, 468 और 471 (जालसाजी) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें बाद में धारा 423 भी जोड़ी गई थी।

Share This
अगला लेख → लखनऊ के खिलाफ IPL में चमके धोनी, तोड़ा अब तक का सबसे बड़ा रि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun