मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लखनऊ: ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान मारपीट और पथराव

लखनऊ: ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान मारपीट और पथराव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब मोहनलालगंज के पूरनपुर गांव में ध्वस्तीकरण करने पहुंची लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में जेसीबी चालक के सिर और पैर में चोटें आई हैं। मामले में एलडीए अधिकारियों की तहरीर पर देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव के अनुसार, नगराम रोड स्थित लगभग 2,000 वर्ग फीट के भूखंड पर राजपाल नामक व्यक्ति द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा था। सक्षम प्राधिकारी द्वारा पहले ही ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था। आदेश के अनुपालन में बुधवार को प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियंता सत्येंद्र सोलंकी, अवर अभियंता विभोर श्रीवास्तव और विवेक यादव मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रवर्तन टीम के साथ धक्का-मुक्की की, विभागीय फाइल छीनने का प्रयास किया और सरकारी वाहनों तथा जेसीबी मशीन पर पथराव किया। इससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और जेसीबी चालक घायल हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रवर्तन जोन-सात के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार और प्रवर्तन जोन-एक के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की गई।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर अवर अभियंता विवेक यादव ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राजपाल और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और पथराव समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Share This
अगला लेख → Bhagwant Singh Mann अस्पताल से डिस्चार्ज, चंडीगढ़ आवास के लि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun