मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Bhagwant Singh Mann अस्पताल से डिस्चार्ज, चंडीगढ़ आवास के लिए रवाना

Bhagwant Singh Mann अस्पताल से डिस्चार्ज, चंडीगढ़ आवास के लिए रवाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें मोगा में आयोजित पार्टी रैली के बाद तबीयत बिगड़ने पर मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज के बाद अब उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनका काफिला चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास के लिए रवाना हो गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम मोगा रैली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री को अचानक सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हुई। इसके बाद रात करीब आठ बजे उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आवश्यक जांच के बाद उन्हें निगरानी में रखा। इससे पहले भी उन्हें अस्पताल से एक दिन पूर्व ही छुट्टी मिली थी, लेकिन दोबारा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण भर्ती करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि रविवार को भी संगरूर के धुरी में एक कार्यक्रम के दौरान उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जिसके चलते एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में उनकी स्थिति स्थिर बताई गई थी और अत्यधिक थकान को तबीयत बिगड़ने का मुख्य कारण माना गया था। विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार के बाद अब उनकी सेहत में सुधार है।

डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल मुख्यमंत्री की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आगे की दिनचर्या तय करेंगे।

Share This
अगला लेख → Narendra Modi ने दिया ‘MANAV’ विजन, AI को बताया भविष्य की दि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun