मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

सीएम योगी ने बच्चों से किया संवाद, सातवीं के छात्र अंश ने चंद सेकेंड में चला दिया डिजिटल बोर्ड

वाराणसी, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी ऑडिटोरियम) में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ समारोह से पहले परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शैक्षिक स्टॉलों का अवलोकन किया और करीब दस मिनट तक बच्चों से बातचीत कर उनकी […]

सीएम योगी ने बच्चों से किया संवाद, सातवीं के छात्र अंश ने चंद सेकेंड में चला दिया डिजिटल बोर्ड

वाराणसी, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी ऑडिटोरियम) में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ समारोह से पहले परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शैक्षिक स्टॉलों का अवलोकन किया और करीब दस मिनट तक बच्चों से बातचीत कर उनकी प्रतिभा और सीखने की क्षमता की सराहना की।

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों पर लगभग 15 छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचे और बच्चों से उनकी पढ़ाई, गतिविधियों और सीखने के तरीकों के बारे में जानकारी ली।

डिजिटल बोर्ड पर अंश ने दिखाया हुनर

स्मार्ट क्लास के स्टॉल पर मुख्यमंत्री की मुलाकात पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, चंदापुर (हरहुआ) के कक्षा सात के छात्र अंश पांडेय से हुई। मुख्यमंत्री ने अंश से पूछा कि स्मार्ट क्लास में पढ़ाई कैसे होती है। सवाल सुनते ही अंश ने बिना किसी झिझक के डिजिटल बोर्ड संचालित कर उसका प्रदर्शन किया। छात्र की दक्षता देखकर मुख्यमंत्री ने उसकी पीठ थपथपाई और उसकी सराहना की।

इस दौरान विद्यालय की सहायक अध्यापिकाएं सुप्रिया सिंह और पद्मा मिश्रा से भी मुख्यमंत्री ने बच्चों की पढ़ाई और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

निपुण भारत अभियान की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी में शामिल बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि निपुण भारत अभियान के तहत छोटे बच्चे भी भाषा और गणित की अच्छी समझ विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा तीन के विद्यार्थी वाक्य पढ़ने और बनाने में दक्ष दिखाई दिए, जो अभियान की सफलता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि प्रत्येक बच्चे को प्रारंभिक स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत बुनियाद मिले। सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा की मजबूत नींव आवश्यक है और निपुण भारत अभियान उसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उत्कृष्ट प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में संभल के कपिल कुमार मलिक, पीलीभीत के मनीष कुमार, चित्रकूट के हरिशंकर त्रिपाठी, बरेली के राजीव सिंह, बदायूं की संगीता शर्मा, रायबरेली के आशीष प्रताप सिंह, सहारनपुर के संजीव कुमार, श्रावस्ती की रानी कैसर जहां, जालौन की वंदना वर्मा, प्रयागराज के जावेद खान, वाराणसी के नागेश कुमार मिश्र तथा मेरठ की डॉ. ऋतु दीवान शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के माध्यम से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

Share This
अगला लेख → यूपी में बिजली शिकायतों के निस्तारण में बड़ा सुधार, जून में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 78% 💨 4 km/h
Dehradun