मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विवादों में घिरे सपा नेता रामगोपाल यादव, विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए बोले जातिसूचक शब्द

विवादों में घिरे सपा नेता रामगोपाल यादव, विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए बोले जातिसूचक शब्द

मुरादाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने रक्षा मंत्रालय की ओर से मीडिया को जानकारी दी, तो इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने एक विवादास्पद बयान दे डाला। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए अपमानजनक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रामगोपाल खुद विवादों में घिर गए। उन्होंने अपने भाषण में विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर दिया।

रामगोपाल यादव ने कहा कि विजय शाह को यह तक नहीं मालूम था कि व्योमिका सिंह कौन हैं, उनकी जाति क्या है और एयर मार्शल ए.के. भारती कौन हैं। अगर उन्हें यह पता होता तो शायद वे उनके लिए भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते। उन्होंने कहा, “व्योमिका सिंह हरियाणा की दलित (जातिसूचक शब्द) हैं और एयर मार्शल भारती पूर्णिया से यादव हैं। तीनों ही पीडीए वर्ग से हैं। एक को मुस्लिम समझकर अपशब्द कहे गए, दूसरे को राजपूत मानकर कुछ नहीं कहा गया और तीसरे के बारे में जानकारी ही नहीं थी।”

रामगोपाल यादव मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा क्षेत्र में नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। मंच से जनता को संबोधित करते समय उन्होंने पहले विंग कमांडर का नाम गलत यानी “दिव्या सिंह” कह दिया, जिसे सपा सांसद आदित्य यादव ने तुरंत सुधारवाया। इसके बाद भी उन्होंने व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर विवाद को और गहरा कर दिया।

विजय शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब मानसिकता संकुचित होती है, तो लोग सेना की उपलब्धियों को अपनी राजनीतिक उपलब्धि बताने लगते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “आज देश में रोजाना कश्मीर में आतंकी मारे जा रहे हैं। आतंकवादी पाकिस्तान से आ रहे हैं और ये लोग (बीजेपी) तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। आखिर इसकी क्या जरूरत है? अगर तिरंगा यात्रा निकाली जानी है तो सभी दलों को विश्वास में लेकर करें। सिर्फ चुनाव के लिए ऐसे आयोजन करना देशहित में नहीं है।”

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान पर भी उन्होंने नाराजगी जताई और बताया कि हाई कोर्ट ने इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

Share This
अगला लेख → गाजियाबाद में फ्लैट की बालकनी गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun