महाकुंभ से वापसी के दौरान सड़क हादसा, श्रद्धालुओं की बस पलटी, 2 महिलाओं ने दम तोड़ा, 21 अन्य घायल
सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 अन्य यात्री घायल हो गए।