मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

अखिलेश यादव ने सरकार से की मांग, कहा – महाकुंभ के लिए यूपी में टोल फ्री करें वाहन

अखिलेश यादव ने सरकार से की मांग, कहा – महाकुंभ के लिए यूपी में टोल फ्री करें वाहन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से आग्रह किया है कि महाकुंभ के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त किया जाए। उन्होंने तर्क दिया कि जब फिल्मों को मनोरंजन कर से छूट दी जा सकती है, तो फिर महाकुंभ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं किया जा सकता ?

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि महाकुंभ के अवसर पर प्रदेश में वाहनों को टोल फ्री कर देना चाहिए। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी, जाम की समस्या कम होगी और सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार मनोरंजन के लिए टैक्स माफ कर सकती है, तो फिर आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजन के दौरान यात्रियों को यह राहत क्यों नहीं दी जा सकती?

गणतंत्र दिवस के दिन अखिलेश यादव ने महाकुंभ में शिरकत की थी और संगम में 11 बार डुबकी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालु बिना किसी प्रचार के अपनी आस्था के चलते यहां आते हैं। संगम स्नान के बाद उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें अपनी 11 डुबकियों का विशेष महत्व बताया। उन्होंने लिखा— “महाकुंभ के पावन अवसर पर संगम में डुबकी लगाई: एक माँ त्रिवेणी को नमन करने के लिए, एक आत्मचिंतन के लिए, एक सर्वजन कल्याण के लिए, एक सभी के उत्थान के लिए, एक सम्मान और स्वाभिमान के लिए, एक समस्याओं के समाधान के लिए, एक प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए, एक दुखों के निवारण के लिए, एक देश के विकास के लिए और एक राष्ट्रीय एकता के संदेश को सशक्त करने के लिए।”

गौरतलब है कि अखिलेश यादव महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। मौनी अमावस्या के दिन हुई दुर्घटना के बाद उन्होंने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान इस मुद्दे को उठाकर यूपी सरकार की आलोचना की थी। इस पर भाजपा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और दोनों दलों के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी।

Share
अगला लेख → आइब्रो बनवाने के बाद जलन को कहें अलविदा, ये 5 उपाय करेंगे जा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *