मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अयोध्या थार कांड: दूसरे घायल युवक ने भी तोड़ा दम, झगड़े के बाद वाहन से कुचले गए थे दो भाई

अयोध्या थार कांड: दूसरे घायल युवक ने भी तोड़ा दम, झगड़े के बाद वाहन से कुचले गए थे दो भाई

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक युवक ने आपसी कहासुनी के बाद दो चचेरे भाइयों को अपनी थार गाड़ी से कुचल दिया। इस घटना में दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिसके बाद गाड़ी उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। गंभीर रूप से घायल एक युवक ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बनवीरपुर गांव निवासी कप्तान सिंह के रूप में हुई है। वहीं, इस हादसे में बुरी तरह घायल दूसरे युवक की भी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई।

इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालात को देखते हुए पुलिस ने बनवीरपुर गांव में निगरानी बढ़ा दी है।

घटना शुक्रवार रात की है, जब गांव के ही अर्पित दुबे उर्फ अंकित ने अपनी थार गाड़ी से खेत से लौट रहे कप्तान सिंह उर्फ रविंद्र सिंह और उनके चचेरे भाई आलोक सिंह को बनवीरपुर तिराहे के पास कुचल दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या, जानलेवा हमला और धमकी देने की धाराओं में अर्पित दुबे और उसके साथी, पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी सुनील जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

इस हादसे में कप्तान सिंह की जिला अस्पताल में शनिवार सुबह मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आलोक सिंह को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

Share
अगला लेख → अखिलेश यादव ने सरकार से की मांग, कहा – महाकुंभ के लिए यूपी म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *