मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

महाकुंभ में फिर लगी आग, कल्पवासियों के टेंट जले, दमकल ने घंटों बाद काबू पाया

महाकुंभ में फिर लगी आग, कल्पवासियों के टेंट जले, दमकल ने घंटों बाद काबू पाया

रविवार सुबह महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 में स्थित एक कल्पवासी टेंट में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को 40 मिनट के भीतर काबू में कर लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा के अनुसार, सेक्टर-19 में ओम प्रकाश पांडे सेवा संस्थान द्वारा स्थापित कल्पवासी शिविर में सुबह लगभग 11:20 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गईं। दमकल कर्मियों की तत्परता से केवल 10 मिनट में आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

इस अग्निकांड में प्रयागराज निवासी राजेंद्र जायसवाल का टेंट पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 फरवरी को महाकुंभ नगर के सेक्टर-18 में स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के शिविर में भीषण आग लग गई थी। उस दुर्घटना में लगभग 20 से 22 टेंट जलकर राख हो गए थे

लगातार हो रही इन आग की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने का निर्देश दिया है। महाकुंभ में भारी संख्या में कल्पवासी और श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं, ऐसे में अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडरों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और आग से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में तुरंत दमकल विभाग को सूचित करें।महाकुंभ क्षेत्र में बढ़ते अग्निकांडों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए नया सितारा चमका, रोहित शर्मा क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *