मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मिल्कीपुर में सपा की हार पर मायावती का सवाल – जब बसपा लड़ी ही नहीं तो हार क्यों हुई ?

मिल्कीपुर में सपा की हार पर मायावती का सवाल – जब बसपा लड़ी ही नहीं तो हार क्यों हुई ?

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस सीट पर बसपा ने कोई प्रत्याशी ही नहीं उतारा था, तो फिर सपा की इतनी करारी और शर्मनाक हार कैसे हुई? उन्होंने कहा कि जनता सपा के जवाब का इंतजार कर रही है, क्योंकि इससे पहले हुए उपचुनाव में सपा ने अपनी हार का ठीकरा बसपा पर फोड़ने की कोशिश की थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में मायावती ने यह भी स्पष्ट किया कि आमतौर पर बसपा उपचुनाव से दूरी क्यों बनाती है और इनमें अपने उम्मीदवार क्यों नहीं उतारती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर बसपा का प्रत्याशी न होते हुए भी सपा को अपनी ही सीट पर 61,710 वोटों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसे जनता की ओर से सपा को जमीनी हकीकत का एहसास कराने वाला परिणाम बताया।

बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि सपा को अब जनता को यह बताना चाहिए कि आखिर उसकी हार का कारण क्या है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों से समाजवादी पार्टी को अपनी वास्तविक स्थिति का अंदाजा हो गया होगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी मायावती ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने ‘हवा जिधर की, चलो उधर की’ की तर्ज़ पर मतदान करते हुए 27 साल बाद भाजपा को सत्ता में पहुंचा दिया है। अब केंद्र की भाजपा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह दिल्ली की लगभग दो करोड़ जनता से किए गए वादों और गारंटियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करे।

मायावती ने कहा कि भाजपा को अपने वादे निभाने होंगे ताकि आम जनता को वास्तव में ‘अच्छे दिन’ का अनुभव हो सके और गरीबों व मेहनतकश लोगों का जीवन थोड़ा बेहतर बन सके। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि भाजपा सरकार को सबसे पहले यमुना की सफाई और दिल्ली को वायु प्रदूषण से मुक्त करने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि राजधानी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।

Share
अगला लेख → बिना एक्सरसाइज किए भी रह सकते हैं फिट, बस अपनाएं ये 5 आसान ट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *