मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सपा ने शुरू की मिशन 2022 तैयारी

सपा ने शुरू की मिशन 2022 तैयारी

लखनऊ – पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना महामारी की मार पड़ रही है,जिसके चलते लॉकडाउन चल रहा है इसके चलते सभी तरह के आयोजन और भीड़ जुटाने पर पूरी तरिके से रोक लगी हुई है।

कोरोना के चलते केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में सभी राजनितिक आयोजन पर रोक लगी हुई है, जिसको देखते हुए अब राजनितिक पार्टियों ने अपने प्रचार और जनता से सम्पर्क का तरीका काफी बदल दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअल के माध्यम से जनता से जुड़ना शुरू कर दिया है बिहार में चुनाव प्रचार का कार्य शुरू क्र दिया है,वही अब समाजवादी पार्टी ने भी इन चुनौतियों को नए तरीके से निपटने पर काम शुरू किया है।

समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से वर्चअुल संवाद स्थापित करना शुरू कर दिया है ,पार्टी लगातार केंद्र और राज्य सरकार को घेरती रहती है हालांकि उसे मुकाबला कांग्रेस और बसपा से भी करना पड़ रहा है। पार्टी की निगाह 2022 पर है।

2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के विकल्प के रूप में खुद को जनता के सामने पेश करने की मुहिम अभी से शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब वीडिया कांफ्रेंस के जरिए जिलों-जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। वह जिलों के पदाधिकारियों से उनके द्वारा किए गए कामों का फीडबैक भी ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अयोध्या, बिजनौर, महोबा, कन्नौज, कानपुर,आजमगढ़ व सिद्धार्थनगर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ सोशल मीडिया के जरिए संवाद स्थापित किया साथ ही संगठन को भी दुरुस्त किया जा रहा है अभी हाल ही में पार्टी ने कई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी की है

Share This
अगला लेख → कोरोना करता है श्वसन तंत्र पर अटैक,प्राणायाम से करिये इम्यून…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun