मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

स्पाइसजेट ने अपने कर्मचारियों का 50 प्रतिशत तक वेतन रोका

स्पाइसजेट ने अपने कर्मचारियों का 50 प्रतिशत तक वेतन रोका

नई दिल्ली-देश की अग्रणी एयरलाइन कम्पनी स्पाइसजेट ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते कारोबार प्रभावित होने के कारण से अप्रैल में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का 50 प्रतिशत तक वेतन रोका है. सूत्रों के मुताबिक पायलट और केबिन क्रू सहित कर्मचारियों का अप्रैल का वेतन 10 से 50 फीसदी तक रोका गया है.

हालांकि, ड्राइवरों जैसे जूनियर कर्मचारियों को अप्रैल में पूरी तनख्वाह दी गई है. विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह अप्रैल में कोई वेतन नहीं लेंगे. कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर से विमानन क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है, क्योंकि हवाई यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी.

विमानन कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि कम वेतनमान वाले कर्मचारियों को वेतन टाले जाने से कोई दिक्कत न हो और उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा. उन्होंने कहा, सीएमडी ने अपना पूरा वेतन छोड़ने का फैसला किया है. यह केवल एक अस्थाई उपाय है और कंपनी द्वारा रोके गए वेतन का भुगतान हालात पूरी तरह सामान्य होने के बाद किया जाएगा.

Share This
अगला लेख → CORONA ALERT- आईपीएल 2021 सीजन के सभी मैच रद्द

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun