APRIL में छुट्टियों में भी लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली- देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सरकार ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) अभियान और तेज करने का फैसला लिया है. सरकार ने अप्रैल के महीने के सभी दिन वैक्सीन लगाने के आदेश जारी किए हैं. सरकारी और निजी, दोनों तरह के वैक्सीनेशन सेन्टर्स पर पूरे अप्रैल महीने में टीका लगाया जाएगा. सरकारी छुट्टी के दिन भी टीका लगेगा.