मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

AAP ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, गुजरात सरकार पर चैतर वसावा-पत्नी को फर्जी केस में फंसाने का लगाया आरोप

AAP ने भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा, गुजरात सरकार पर चैतर वसावा-पत्नी को फर्जी केस में फंसाने का लगाया आरोप

दिल्ली – शराब कांड में केंद्र सरकार का हमला झेल रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.रविवार को दिल्ली के अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात पहुंच रहे हैं. गुजरात पहुंचने के बाद दिल्ली और पंजाब के सीएम गुजरात में पार्टी नेता चैतर वसावा के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे. वहां पर स्थानीय लोगों से मिलेंगे और प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों को लेकर जनता से बातचीत करेंगे. उसके बाद जेल में वसावा और उनकी पत्नी से मिलेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस बारे में अपने पोस्ट एक्स में लिखा है कि चैतर वसावा एक बेहद लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं. उन्हें और उनकी पत्नी को बीजेपी की गुजरात सरकार ने एक फर्जी केस में कई दिनों से जेल में डाला हुआ है. आज, मैं और भगवंत मान जी गुजरात जा रहे हैं. उनके इलाके में लोगों से मिलेंगे और कल हम उनसे जेल में मिलने जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय के दौरान वो गुजरात आम आदमी पार्टी के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे. साथ ही चैतर वसावा के विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा करेंगे. उसके बाद वो चैतर वसावा और उनकी पत्नी से जेल में मुलाकात करेंगे. चैतर वसावा और उनकी पत्नी इस समय एक मामले में जेल में हैं. आप नेताओं का कहना है कि गुजरात सरकार ने आप नेताओं को परेशान करने के मकसद से उनपर फर्जी मुकदमा दायर कर उन्हें फंसाया है. यह बीजेपी की आप को कमजोर करने की साजिश है.

Share
अगला लेख → पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नई ताकत बनकर उभरा है भारत - सीएम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *