मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

अयोध्या वासी हुए “महानायक” प्राण प्रतिष्ठा से पहले खरीदा प्लॉट

अयोध्या वासी हुए “महानायक” प्राण प्रतिष्ठा से पहले खरीदा प्लॉट

अयोध्या – राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा कार्य किया है, उन्होंने अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट खरीदा है. हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अभी तक घर के साइज के बारे में कोई कमेंट नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 10,000 वर्ग फुट का घर बनाएंगे.

जानकारी के अनुसार द सरयू का लॉन्च भी 22 जनवरी को होने वाला है. जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है. इस मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले हैं.

अमिताभ बच्चन ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ प्रोजेक्ट के बारे में बात की. अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं. ये एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में एक विशेष जगह रखता है. अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक इमोशनल कनेक्शन बनाया है. यह अयोध्या की आत्मा में एक जर्नी की शुरुआत है. मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने की आशा कर रहा हूं.

Share
अगला लेख → UP Weather Update : भीषण ठंड से लोगों का जनजीवन हुआ अस्तव्यस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *