मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
रांची में छात्रों का हंगामा! विधानसभा के पास लाठीचार्ज, वाटर कैनन से भी नहीं माने प्रदर्शनकारी तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस

यूपी के टूरिज्म को लोकप्रिय बनाएगी कैरावैन -जयवीर सिंह

यूपी के टूरिज्म को लोकप्रिय बनाएगी कैरावैन -जयवीर सिंह

लखनऊ : विदेशो में कैरवॉन पर्यटन की लोकप्रियता को देखते हुए उ0प्र0 में इसकी शुरूआत का निर्णय लिया गया है। कैरवॉन पर्यटन पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा की अनुभूति कराने के साथ ही घर जैसा वातावरण प्राप्त होगा, इससे उ0प्र0 में कैरवॉन पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार निजी टूर आपरेटर को प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए आज उ0प्र0 पर्यटन विकास निगम की ओर से पहली बार मोटो होम टूर आपरेटर के सहयोग से कैरावैन टूरिज्म की शुरूआत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने पर्यटन भवन से हरी झंडी दिखाकर की।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि कैरवॉ टूरिज्म परिवार उन्मुख पर्यटन को बढ़ावा देगी। जहॉ पर ठहरने आदि की पर्याप्त व्यवस्थायें नहीं होगी, वहॉ इसे आसानी से उपयोग में लाया जा सकेगा। कैरवॉ टूरिज्म प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहल है। इसे लोकप्रिय बनाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 मंे पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए पर्यटन के क्षेत्र में नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं।
श्री जयवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में ईको, वन्य जीव, तीर्थ पर्यटन इत्यादि की मांग निरंतर बढ़ रही हैं। ऐसे परिदृश्य में कैरवां टूरिज्म प्रभावी रूप से बढ़ती हुई मांग को पूर्ण कर सकेगा। कैरवां टूरिज्म युवाओं, परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों सहित एक विस्तृत श्रंृखला को आकर्षित करेगा।


पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश जितना सुंदर है उतना ही अनोखा और आकर्षक भी है। मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के अथक प्रयासों से प्रदेश में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ा। देशी-विदेशी सभी सैलानी यहां पर्यटन की ओर उन्मुख हुए हैं।
कैरवान वैन में छह से आठ पर्यटकों की बैठने-सोने की व्यवस्था है। इसके अलावा एक ड्राइवर और एक अटेंडेंट रहेंगे। बस में किचन और शौचालय भी है। एक दिन का किराया 50 हजार रुपये है, लेकिन आफर के तहत इस समय 35 हजार रुपये में बुकिंग हो रही है। इसके अलावा ईंधन, जीएसटी और टोल टैक्स अलग से देना होगा। 35 हजार रुपये की बुकिंग में 350 से 400 किलोमीटर तक भ्रमण करने की सुविधा रहेगी। यदि इससे ज्यादा दूरी होगी तो 150 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया होगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा धर्मार्थ कार्य श्री मुकेश मेश्राम ने बताया कि कैरवान वैन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। इसकी सफलता को देखते हुए इसके विस्तार पर गम्भीरता से विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में संसाधन एवं क्षमता है।

Share This
अगला लेख → UP : मां के लिए नहीं मिला शव वाहन बेटे ने लिया ठेले का सहारा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,542 +43 (+0.05%)
निफ्टी 24,584 +13 (+0.05%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 80% 💨 6 km/h
Dehradun