मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

UP : जर्जर सड़क बनी मुद्दा, लोगों ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी

UP : जर्जर सड़क बनी मुद्दा, लोगों ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी

पीलीभीत में जैसे ही लोकसभा चुनाव में मतदान की डेट नजदीक आ रही है, मतदाता अपनी समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाने और उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते दिखाई दे रहे हैं। शहर के मोहल्ला मुड़िया पनई देश नगर के लोगों ने मतदान से पहले सड़क बनवाने की मांग रख दी है। साथ ही मोहल्ले के गेट पर एक बैनर भी लटका दिया जिसपर लिखा है रोड नहीं तो वोट नहीं। लोगों का कहना है कि लगभग 28 बर्षों से वह रोड कि इस समस्या से जूझ रहे है। बरसात में तो इस रोड से निकला भी मुश्किल हो जाता है। महिलाओं ने इसको लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना है कि अगर चुनाव से पहले रोड का निर्माण नहीं हुआ तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। लोगों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि लंबे समय से अपनी समस्या को जिम्मेदारों के सामने रखते आ रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिल सका है।

रिपोर्ट – रितिक द्विवेदी ( पीलीभीत )

Share
अगला लेख → Lok Sabha Election 2024 : नितिन गडकरी , किरण रीजीजू समेत 8 क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *