मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

UP में 513 मदरसों की मान्यता खत्म होगी, कई मदरसे खुद मान्यता सरेंडर करने को तैयाार

UP में 513 मदरसों की मान्यता खत्म होगी, कई मदरसे खुद मान्यता सरेंडर करने को तैयाार

उत्तर प्रदेश में संचालित 513 मदरसों की मान्यता खत्म हो जाएगी. मंगलवार को मदरसा शिक्षा बोर्ड की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया गया, जिसे मंजूरी दे दी गई. इसमें अधिकतर मदरसों ने अपनी मान्यता सरेंडर करने की इच्छा जताई. अब रेगुलेशन 2016 के तहत सभी 513 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी. इसके लिए बोर्ड की ओर से रजिस्ट्रार आरपी सिंह को अधिकृत किया गया है।

रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि इस समय प्रदेश में 16460 ऐसे हैं, जिन्हें बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। इसमें 560 अनुदानित मदरसे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मान्यता रद्द किये जाने वाले 513 मदरसों में से 242 मदरसे झाँसी के और 10 मदरसे मऊ के हैं, जिन्होंने खुद अपनी मान्यता छोड़ने के लिए बोर्ड को लिखा था। वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से अंबेडकरनगर के 234 मदरसों की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है.

ये है कारण 

मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि कई मदरसे अपनी मान्यता छोड़ना चाहते हैं. इसके पीछे एक कारण यह हो सकता है कि वे मदरसा बोर्ड की मंजूरी छोड़कर दूसरे बोर्ड से मंजूरी लेना चाहते हैं। कई मदरसों में छात्रों की संख्या भी कम हो रही है. इसके अलावा ज्यादातर मदरसों में आधुनिकीकरण योजना लागू की गई और इस योजना के शिक्षकों का 5 साल का वेतन बकाया है. अब यह योजना बंद कर दी गई है। एक कारण ये भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि अब नए मदरसों को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन प्रस्ताव के माध्यम से मंजूरी दी जाएगी.

Share
अगला लेख → लखनऊ में भारी बारिश का कहर , यूनिवर्सिटी के पास 10 फीट नीचे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *