मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

हीमोफीलिया के लिए कोई इलाज नहीं, इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है

हीमोफीलिया के लिए कोई इलाज नहीं, इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है

हीमोफीलिया एक दुर्लभ रक्त विकार है जिसमें शरीर में खून का थक्का नहीं बनता, जिससे सामान्य चोट लगने पर भी खून बहता रहता है। आमतौर पर जब हमें चोट लगती है तो शरीर में ब्लड क्लॉट बनने लगता है जिससे खून बहना बंद हो जाता है, लेकिन हीमोफीलिया से पीड़ित व्यक्ति में यह प्रक्रिया ठीक से नहीं हो पाती। इसके कारण मामूली चोट भी गंभीर ब्लीडिंग का कारण बन सकती है। अधिक खून बहने से चक्कर आना, जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

हीमोफीलिया के प्रकार:

हीमोफीलिया मुख्यतः दो प्रकार का होता है – टाइप ए और टाइप बी।

  • हीमोफीलिया ए : यह ज्यादा सामान्य है और यह F8 जीन में गड़बड़ी के कारण होता है।
  • हीमोफीलिया बी : यह F9 जीन में म्यूटेशन से होता है।
    दोनों ही प्रकार में शरीर में ब्लड क्लॉटिंग फैक्टर (VIII या IX) की कमी होती है। यह एक आनुवंशिक रोग है और इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता, लेकिन सही इलाज से इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है।

हीमोफीलिया के कारण:

जब शरीर में ब्लड क्लॉटिंग के लिए आवश्यक प्रोटीन की कमी हो जाती है, तब हीमोफीलिया की स्थिति उत्पन्न होती है।
क्लॉटिंग फैक्टर VIII और IX की कमी, इस बीमारी की गंभीरता को निर्धारित करती है। यदि ये फैक्टर बहुत कम हो जाएं, तो बिना चोट के भी खून बहने लगता है।

हीमोफीलिया के लक्षण:

हीमोफीलिया के लक्षण स्पष्ट नहीं होते जब तक कोई चोट न लगे, लेकिन इसके कुछ सामान्य संकेत हैं:

  • जोड़ों में दर्द और सूजन: खून के बहने से जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न आ सकती है।
  • मांसपेशियों में ब्लीडिंग: मसल्स में खून भर जाने से सूजन, दर्द और कमजोरी हो सकती है।
  • जोड़ों और दिमाग में ब्लीडिंग: जोड़ों में बार-बार खून बहने से हेमार्थ्रोसिस हो सकता है, और ब्रेन में ब्लीडिंग की स्थिति इमरजेंसी होती है, जो लकवे तक का कारण बन सकती है।
  • पाचन तंत्र में ब्लीडिंग: इससे काले रंग का मल या खून की उल्टी हो सकती है, पेट में दर्द और सूजन भी दिख सकती है।
  • नाक से बार-बार खून आना: इससे शरीर में खून की कमी हो सकती है जिससे एनीमिया हो सकता है।
  • आसानी से चोट लगना: शरीर पर लाल या नीले रंग के निशान आ जाते हैं, जो स्किन के अंदर ब्लीडिंग की वजह से होते हैं।

हीमोफीलिया का इलाज संभव नहीं है लेकिन इसे जीवनशैली में बदलाव, सावधानी और मेडिकल मैनेजमेंट से नियंत्रित किया जा सकता है। समय पर डायग्नोसिस और इलाज से रोगी सामान्य जीवन जी सकता है।

Share
अगला लेख → अगर आपके शरीर में ये बदलाव दिख रहे हैं, तो लिवर की जांच जरूर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *