मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

मुख्यमंत्री योगी को शिलान्यास का न्योता देगा इंडो इस्लामिक ट्रस्ट

मुख्यमंत्री योगी को शिलान्यास का न्योता देगा इंडो इस्लामिक ट्रस्ट

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड व अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिये गठित किए गये ट्रस्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मस्जिद की जमीन पर बनने वाली जन सुविधाओं के शिलान्यास के लिये बुलाने का निर्णय किया है.

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ ट्रस्ट के प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अयोध्या जिले के धन्नीपुर गांव में वक्फ बोर्ड को मिली पांच एकड़ जमीन पर अस्पताल, लाइब्रेरी, सामुदायिक रसोईघर और रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा. यह सभी चीजें जनता की सुविधा के लिए होंगी और जनता को सहूलियत देने का काम मुख्यमंत्री का होता है. इसी हैसियत से इनके शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में न सिर्फ शिरकत करेंगे, बल्कि इन जन सुविधाओं के निर्माण के लिए सहयोग भी करेंगे.

शिलान्यास के कार्यक्रम में जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एबीपी न्यूज़ चैनल से खास बातचीत में कहा था, अगर आप एक मुख्यमंत्री की हैसियत से यह सवाल पूछ रहे है तो मुझे किसी धर्म, मान्यता या समुदाय से कोई परहेज नहीं है लेकिन अगर आप मुझसे एक योगी के रूप में पूछ रहे है तो मैं हरगिज नहीं जाऊंगा, क्योंकि एक हिन्दू के रूप मुझे अपनी उपासना विधि का पालन करने का अधिकार है.” मुख्यमंत्री ने कहा था, ” न तो मुझे बुलाया जायेगा और न ही मैं जाऊंगा.”

Share
अगला लेख → दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा करीब 2 करोड़ हुआ, भार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *