मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी पुलिस को CM योगी का तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश फ्रांस से लौटते ही CM भगवंत मान पर 50 हजार का कस्टम शुल्क? AAP ने लगाए आरोप शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार, नेपाल भागने में मदद का आरोप ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ बना यूपी, पुलिस स्मृति दिवस पर बोले CM योगी शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार ‘भारत में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा’, मोहन भागवत के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ ‘असली महाभारत यूपी से होगी’, अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला BJP का ‘रीजनल चक्रव्यूह’ तैयार! यूपी चुनाव के लिए 5 दिग्गज किराए के घरों में रहकर संभालेंगे मोर्चा यूपी के रण में उतरेंगे अमित शाह! 30 अक्टूबर को लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशीलता से पेश आएं और उसकी समस्या का समयबद्ध व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण और लोगों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे और कमजोर लोगों को परेशान कर बेदखल करने की शिकायतें भी सामने आईं। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पारिवारिक संपत्ति विवादों में संबंधित पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने को कहा। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निस्तारण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं के पात्र लोगों को उनका लाभ समय पर मिले।

कार्यक्रम में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मरीजों के उपचार का एस्टीमेट जल्द तैयार कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आवश्यक आर्थिक सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंद लोगों से आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली और जिन पात्र लोगों के पास कार्ड नहीं है, उनके कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आई महिलाओं से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी संदेश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में केवल औपचारिकता न निभाई जाए, बल्कि पीड़ितों को राहत मिलने तक प्रभावी कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में परिजनों के साथ आए बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

जनता दर्शन के जरिए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि आम लोगों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। खासतौर पर इलाज, जमीन विवाद और पुलिस-राजस्व से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Share
अगला लेख → ‘महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है’, राहुल गांधी पर स्मृति ई…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *