यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
यूपी MLC चुनावों की रिजल्ट से पहले मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “मतगणना शुरू हो गई है और शुरुआती रुझान BJP उम्मीदवारों के पक्ष में हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि BJP सभी सीटों पर भारी अंतर से जीत हासिल करने जा रही है. हम लगातार अपने चुनाव क्षेत्रों में मौजूद रहे हैं और हमने देखा है कि मतदाताओं ने हमारे उम्मीदवारों को कितना समर्थन और आशीर्वाद दिया है. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इसमें कोई अनिश्चितता या संदेह नहीं है, BJP सभी सीटें जीतने जा रही है.
उत्तर प्रदेश MLC चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती चल रही है. वाराणसी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया, “यह पूरी प्रक्रिया सभी राजनीतिक दलों द्वारा नामित काउंटिंग एजेंटों और हमारे काउंटिंग कर्मचारियों की मौजूदगी में हो रही है. गिनती का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. देखिए, अभी गिनती शुरू ही हुई है. फिलहाल मतपत्रों को बक्सों से बाहर निकाला जा रहा है और उनकी बंडलिंग की जा रही है. जैसा कि मैंने बताया, अभी सिर्फ बंडलिंग का काम चल रहा है. सभी बक्सों से मतपत्र निकालकर उन्हें 50-50 के बंडलों में बांधा जा रहा है. यह प्रक्रिया जारी है, जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, हम आपको जानकारी देते रहेंगे.”
बरेली में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना जारी है. बरेली मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी और सपा के उम्मीदवार हरि सिंह ढिल्लो और दानिश अख्तर के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. देर शाम तक रिजल्ट आने की उम्मीद है. 9 जिलों में शिक्षक मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है.
गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय मतगणना स्थल पर पर मतपेटियों को खोलकर बंडल बनाने का काम शुरू हो गया है. 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. पहले एक-एक बॉक्स को खोला जाएगा. उसमें से मतपत्र निकाले जाएंगे. उन्हें सीधा करके उसमें से 50-50 मतपत्रों की गड्डी बनाई जाएगी. फार्म 16 में दर्ज वोटों की संख्या से उसे मिलाया जाएगा. मिलान का काम पूरा होने के बाद हर टेबल पर 20-20 गड्डी यानी 1-1 हजार वोट गिनने को दिया जाएगा. इस तरह पहले राउंड में 14 हजार मतों की गिनती हो जाएगी. 3 राउंड में यह गिनती पूरी की जाएगी. पहले प्रथम वरीयता के मतों की गिनती होती है.