मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर चला बुलडोजर, LDA ने अवैध निर्माण ढहाया योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान,तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पंजाब में बीजेपी-शिअद गठबंधन की आहट! सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी सियासी हलचल गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी; बिहार के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान! ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! क्या 2027 में मुस्लिम वोट सपा से खिसकेगा? पंजाब में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 100 नई बसों को दिखाई हरी झंडी. पंजाब में राहुल गांधी की एंट्री से गरमाएगी सियासत, 2027 के लिए कांग्रेस का क्या है प्लान? राहुल गांधी मानहानि केस में बरी. ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री योगी

इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात उत्तर प्रदेश में आए बदलाव से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर निशाना साधा, कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की न स्पष्ट दृष्टि थी, न कोई ठोस कार्ययोजना, किन्तु डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक विकास की नई कार्य-संस्कृति विकसित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और निवेश अनुकूल वातावरण से आज उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा है। इसी बढ़ते वैश्विक विश्वास को नई ऊंचाई देने के लिए आज सिंगापुर के डेलीगेशन के साथ बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं, वर्तमान परियोजनाओं को गति देने और निवेश को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू करने पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि हर निवेश से नया उद्योग, हर उद्योग से नया रोजगार और हर रोजगार से परिवारों में खुशहाली के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

Share
अगला लेख → दिवाली से पहले फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी खरीदने? MCX पर आज दो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *