मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! ₹40,000 की दवा अब कितने में मिलेगी? जानें पूरी डिटेल MLC चुनाव में योगी ने बचाया BJP का किला, मोदी के वाराणसी और फडणवीस-गडकरी के नागपुर में पार्टी को झटका! स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर- मुख्यमंत्री योगी लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर चला बुलडोजर, LDA ने अवैध निर्माण ढहाया योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान,तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पंजाब में बीजेपी-शिअद गठबंधन की आहट! सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी सियासी हलचल गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी; बिहार के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान! ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! क्या 2027 में मुस्लिम वोट सपा से खिसकेगा? पंजाब में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 100 नई बसों को दिखाई हरी झंडी.

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर- मुख्यमंत्री योगी

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर- मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिये प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात सड़क, रेल, मेट्रो व एयर कनेक्टिविटी की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां नहीं घटाते, बल्कि ये सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आते हैं, लेकिन वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से इस तस्वीर को बदला है। भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे। आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं। तब हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सिमटी थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है। तब प्रदेश के एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी। वहीं, आज 7 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परिवर्तन से किसान की उपज को बड़ा बाजार और उद्यमिता को नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच सुगम हो रही है। कामकाजी लोगों का समय बच रहा है। पर्यटन का विस्तार भी हो रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को नई शक्ति मिल रही है। विकास की यह गति आज गांव से कस्बे और कस्बे से शहर तक नागरिकों के जीवन को बदल रही है। हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है।

Share
अगला लेख → MLC चुनाव में योगी ने बचाया BJP का किला, मोदी के वाराणसी और …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *