मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

1090 ने किया डिजिटल आउटरीच का शंखनाद, सम्भावित शोहदो पर भी रहेगी पुलिस की नज़र

1090 ने किया डिजिटल आउटरीच का शंखनाद, सम्भावित शोहदो पर भी रहेगी पुलिस की नज़र

लखनऊ – महिला सुरक्षा के लिए उत्तप्रदेश में चल रही 1090 वीमेन पावर लाइन द्वारा महिला सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए ‘हमारी सुरक्षा’मोबाइल हाथ में, 1090 साथ, में महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल आउटरीच प्रोग्राम का शुभारंभ
किया गया

सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे लोगों तक पहुँचने का करेंगे प्रयास जो ग़लत तरीक़े से लड़कियों पर या पोर्नसाइट्स पर रखते है नज़र

उत्तर प्रदेश वीमेन पॉवरलाइन 1090’ ने आज एक डिजिटल आउटरीच प्रोग्राम ‘हमारी सुरक्षा’ का शुभारंभ किया, जिसमें ‘1090’ डिजिटल रूप से लोगों तकपहुंचता है, जागरूकता पैदा करता है, और डिवाइस इंटीग्रेशन समाधानों के लिए डेटा संकेतों को कैप्चर करता है।

आज लखनऊ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, एडीजी नीरा रावत ने उत्तर प्रदेश में डिजिटल चक्रव्यूह (महिला सुरक्षा के लिए 360 डिग्री इकोसिस्टम) के लिए एक डिजिटल आउटरीच रोडमैप साझा किया।

उन्होंने डिजिटल आउटरीच को लागू करने के फायदे बताते हुए आउटरीच के पारंपरिक तरीकों की कमियों की भी बात की।उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों में जागरूकता पैदा करने के वृहद कार्य को अंजाम देने के लिए क्रॉस चैनल डिजिटल रणनीति के बारे में डेटा वैज्ञानिकों की एक टीम का उल्लेख किया।

इस टीम की रणनीति ग्रामीण महिलाओं के साथ जुड़ाव, साइकोमेट्रिक प्रोफाइलिंग द्वारा अपराधियों को लक्ष्य करने, प्रेडिक्टिव एनालिसिस करने , सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने और सामान्य लोगों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए जागरूकता पैदा करने में सहायता करेगी। उन्होंने संगठन के ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों के बीच एकीकरण पर जोर दिया।

Share
अगला लेख → दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की नई कीमत कल से लागू, 50 रुपये…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *