मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

AIDMK ने चला बड़ा दांव,वेनियार समुदाय को दिया आरक्षण

AIDMK ने चला बड़ा दांव,वेनियार समुदाय को दिया आरक्षण

चेन्नई – चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव का एलान कर दिया है, इस घोषणा से पहले तमिलनाडु में AIADMK ने बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने राज्य में वेनियार समुदाय के लिए शिक्षण संस्थानों में 10.5 प्रतिशत के आरक्षण का कानून पास कर दिया. इसके अलावा सरकारी नौकरियों में भी ये आरक्षण दिया गया है. दरअसल AIADMK ने राज्य की पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) पार्टी के साथ गठबंधन किया है. इस पार्टी का वेनियार समुदाय में अच्छा खासा प्रभाव है. माना जा रहा है कि AIADMK के इस फैसले की वजह से उसे बड़ा चुनावी फायदा मिल सकता है.

पीएमके और AIADMK में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर आज बैठक होनी है. माना जा रहा है कि अगर सीट शेयरिंग पर बात बन गई तो ये डील AIADMK को चुनाव में फायदा पहुंचाएगी. कहा जा रहा है कि राज्य की 234 सीटों वाली विधानसभा में पीएमके अपने लिए 25 सीटों की मांग कर रही है. पीएमके लंबे समय से वेनियार समुदाय के हितों के लिए आवाज उठाती रही है. आखिरी बार 2011 में पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं. तब उसका गठबंधन डीएमके के साथ था जो इस वक्त राज्य में विपक्षी दल है.

Share
अगला लेख → असम में CAA लागू करने पर बीजेपी चुप्पी साध लेती है - प्रियंक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *