मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

UP : 1300 करोड़ रुपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

UP : 1300 करोड़ रुपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का 34वां स्थापना दिवस समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में 1300 करोड़ रुपये के निवेश का मंच भी बनेगा। इस अवसर पर सीएम गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के 155 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ गीडा के कालेसर व्यावसायिक-आवासीय परियोजना को भी लांच करेंगे। देश के कई बड़े औद्योगिक समूहों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि इस समारोह के न केवल साक्षी बनेंगे बल्कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल होकर निवेश की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा भी करेंगे।

30 नवंबर (गुरुवार) को होने जा रहा गीडा का 34वां स्थापना दिवस समारोह कई मायने में खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के सुझाव पर यहां पहली बार चार दिवसीय उद्योग व व्यापार की प्रदर्शनी लगाई जाएगी तो साथ ही बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनुज मलिक बताती हैं कि समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों 800 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 3400 लोगों के लिए रोजगार सृजन भी होगा।

200 एकड़ में विकसित होगी महत्वाकांक्षी कालेसर परियोजना

गीडा के स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी कालेसर सेक्टर-11 में 200 एकड़ में विकसित होने वाली व्यावसायिक एवं आवासीय परियोजना की लांचिंग भी करेंगे। गीडा की सीईओ अनुज मलिक ने बताया कि इस परियोजना के पहले चरण में लगभग 80 एकड़ में व्यावसायिक योजना के तहत भूखंडों का विकास किया जायेगा। इसमें 10,000 वर्ग मीटर से लेकर 35,000 वर्ग मीटर तक के 13 भूखंड विभिन्न व्यावसायिक प्रयोजनों हेतु विकसित किए जाएंगे। दूसरे चरण में 120 एकड़ भूमि पर आवासीय सेक्टर का विकास किया जायेगा। इस योजना को विकसित करने में करीब 250 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास कार्य कराए जाएंगे। इस परियोजना के लिए गीडा द्वारा जमीन का अधिग्रहण आपसी सहमति के आधार पर किया गया है , जिसमें करीब 173 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। कालेसर परियोजना गीडा की एक अत्यंत महत्वकांक्षी योजना है, जो गोरखपुर के जीरो पॉइंट पर स्थित है। इसकी कनेक्टिविटी एनएच-28, कुशीनगर राजमार्ग एवं सोनौली राजमार्ग से है।

गीडा के सेवा पोर्टल को लांच करेंगे मुख्यमंत्री

गीडा में उद्यमियों को विभिन्न प्रकार की सेवाओं हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘गीडा सेवा’ पोर्टल का शुभारम्भ योगी आदित्यनाथ, गीडा के स्थापना दिवस पर करेंगे। सीईओ गीडा, अनुज मलिक ने बताया कि गीडा सेवा पोर्टल पर आवंटी अपने अद्यतन भुगतान की धनराशि व देयों की स्थिति ऑनलाइन देख और भुगतान कर सकेंगे। साथ ही इस पोर्टल पर भवन मानचित्र स्वीकृति हेतु वांछित प्रपत्रों को संलग्न करते हुए मानचित्र स्वीकृति, भूखंडों के उत्पाद परिवर्तन, इकाई के उत्पादनरत घोषित किये जाने, संविधान परिवर्तन इत्यादि का ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

Share
अगला लेख → UP News : अडानी ग्रुप के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग ,फायर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *