10.4.25
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह मौसम बदला,बारिश हुई ,बिजली कड़की ,अंधेरा छाया, गर्मी झेल रही जनता हैरान – भगवान महावीर जयंती आज – PM मोदी,HM अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,CM योगी आदित्यनाथ, DCM केशव प्रसाद मौर्य, DCM ब्रजेश पाठक ने शुभकामनाएं दीं – लखनऊ- CM योगी ने बारिश, ओलावृष्टि, आंधी तूफान और वज्रपात के दृष्टिगत, संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करें,CM ने आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी, तूफान से जनहानि, पशुहानि आदि के मामलों में प्रभावितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और मंडियों में क्रय गेहूं बाहर नहीं रखने के भी निर्देश दिए हैं- लखनऊ : DCM केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज जाएँगे, संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे,विभागीय अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे – लखनऊ : IAS अनुज झा को सचिव नगर विकास और निदेशक स्थानीय निकाय के साथ साथ निदेशक सूडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया