19.5.25
दिल्ली – अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रोस्टेट कैंसर ग्रेड पाँच में पहुँचा, PM मोदी ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की – बैंगलोर- बैंगलौर में मानसून के पहले बारिश से तबाही , कई इलाकों में पानी भरा, सिलिकॉन सिटी में जनजीवन में अस्त व्यस्त ,हाईटेक सिटी में कुछ साल पहले भी बारिश से ऐसे ही हालात हुए थे – दिल्ली के भारी भरकम सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- अगले पंद्रह दिन में भाजपा नड्डा जी का उत्तराधिकारी घोषित कर सकती है , इंजन में हरकत हुई है, हैंड ब्रेक डाउन किया गया, मोदी जी के मंत्रिमंडल से ही अध्यक्ष बनने की प्रबल संभावना है,नया अध्यक्ष डीडीयू मार्ग की तरफ़ शनैः शनैः अग्रसर- DCM ब्रजेश पाठक – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चल रहे वाक् युद्ध में CM योगी ने भी सपा को दी नसीहत –संभल मस्जिद कमेटी को झटका, हाईकोर्ट ने रिव्यू अर्जी खारिज की – सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आपके बयान से पूरा देश शर्मिंदा , कोर्ट ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया ,गिरफ्तारी पर रोक लगाई