5.6.25
11 साल पूर्ण होने पर जनता को रिपोर्ट कार्ड बतायेगी मोदी सरकार, 10 जून से देश भर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे केंद्रीय मंत्री – बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान को एक और सफलता- 40 लाख का इनामी नक्सली सुधाकर मारा गया – RCB ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दस दस लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की – संत प्रेमानंद जी से DCM ब्रजेश पाठक ने भेंट की – PM मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अपने आवास में कच्छ दौरे के दौरान प्राप्त सिंदूर का पौधा लगाया – विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आज विधानसभा के विधान पुस्तकालय में RSS संस्थापक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार के चित्र का अनावरण किया